स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान, 84 माताओं की हुई टीबी स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान, 84 माताओं की हुई टीबी स्क्रीनिंग
मथुरा । क्षय रोग की समय पर पहचान और संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद में विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर ओल्ड एज होम कृष्णा कुटीर, वृंदावन में रहने वाली माताओं की क्षय रोग के लिए स्क्रीनिंग की गई, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कृष्णा कुटीर पहुंचकर वहां रह रही माताओं की टीबी संबंधी स्क्रीनिंग की ।
(5).jpg)
जिला कार्यक्रम समन्वयक शिव कुमार ने बताया कि कुल 84 माताओं की स्क्रीनिंग की गई और सभी का चेस्ट एक्स-रे कराया गया, इसका उद्देश्य संभावित क्षय रोगियों की समय रहते पहचान करना और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार से जोड़ना है, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधा वल्लभ ने बताया कि जनपद में ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग एक साथ रहते हैं, इन स्थानों पर स्क्रीनिंग के माध्यम से ऐसे क्षय रोगियों की पहचान की जा रही है, जो किसी कारण से अब तक जांच और उपचार से वंचित रहे गए हैं, समय पर रोग की पहचान कर उपचार शुरू कराने से मरीज को स्वस्थ होने में मदद मिलती है और संक्रमण के प्रसार को रोकने में भी महत्वपूर्ण सफलता मिलती है ।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 संजीव यादव ने कहा कि लंबे समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना, भूख में कमी, कमजोरी या रात में पसीना आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच करानी चाहिए, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर टीबी की जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, स्क्रीनिंग कार्यक्रम के दौरान शिवानी, जगदीश, परशुराम एवं ओल्ड एज होम कृष्णा कुटीर की कार्यालय प्रभारी शिल्पा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही ।







.jpeg)











