खाद्य सचल दल ने 1.2 लाख का कीमत का दूध कराया नष्ट
खाद्य सचल दल ने 1.2 लाख का कीमत का दूध कराया नष्ट
राया (मथुरा) । खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राया रेलवे फाटक पर दूध से भरे टैंकर का निरीक्षण किया, सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ0 जतिन कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने दूध टैंकर संख्या यूपी 86 एटी 0875 की जांच की, टैंकर चालक हेमनेस कुमार ने बताया कि टैंकर में करीब 2000 लीटर दूध गोपाल डेयरी, सिकंदराराऊ, हाथरस से लाया गया था, निरीक्षण के दौरान चालक द्वारा दूध के क्रय-विक्रय एवं भंडारण से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके ।
(7).jpg)
दूध की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर राया स्थित डेयरी पर टैंकर में भंडारित दूध की त्वरित जांच की गई, जांच में दूध में स्टार्च की मौजूदगी तथा फैट की मात्रा कम पाए जाने के संकेत मिले, इसके बाद दूध का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया, विभागीय टीम ने जनहित में टैंकर में शेष करीब 2000 लीटर दूध को मौके पर ही नष्ट करा दिया, नष्ट किए गए दूध की अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है, अधिकारियों के अनुसार राजकीय खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी, खाद्य सचलदल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह एवं जितेन्द्र सिंह शामिल रहे ।







.jpeg)











