नौहझील पुलिस ने दुष्कर्म के तीन आरोपी किये गिरफ्तार
नौहझील पुलिस ने दुष्कर्म के तीन आरोपी किये गिरफ्तार
मथुरा । नौहझील थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, पुलिस ने तीनों को नौहझील-बाजना रोड पर एसआरबीएस स्कूल से करीब 150 मीटर पहले घेराबंदी कर पकड़ा है, गिरफ्तारी का प्रेस नोट पुलिस ने देर रात करीब 9 बजे जारी किया, पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी थाना नौहझील में दर्ज मुकदमा में वांछित थे, आरोप है कि पीड़ित को होटल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, मामले में भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और एससी, एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।
(25).jpg)
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के अनुसार पुलिस को लंबे समय से तीनों आरोपियों की तलाश थी, शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने नौहझील बाजना मार्ग पर घेराबंदी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील (43), निवासी बाजना, गौरव (37), निवासी महारामगढ़ी और हरेन्द्र (45), निवासी जरेलिया के रूप में हुई है, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया, पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है ।







.jpeg)











