गोवर्धन परिक्रमा में चला स्वच्छता अभियान, स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
गोवर्धन परिक्रमा में चला स्वच्छता अभियान, स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
-"हम सबने यह ठाना है ब्रज को स्वच्छ बनाना है" के संदेश के साथ किया जागरूक
गोवर्धन । "हम सबने यह ठाना है ब्रज को स्वच्छ बनाना है" के संकल्प के साथ व्रज वैभव अभियान के तहत गोवर्धन की छोटी परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता महाअभियान चलाया गया, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम और हार्टफुलनेस के संयुक्त प्रयास से आयोजित अभियान में 250 से अधिक हार्टफुलनेस वॉलंटियर्स एवं पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया, स्वयंसेवकों ने परिक्रमा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सफाई करने के साथ परिक्रमार्थियों एवं दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।

अभियान में मथुरा के साथ आगरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, देहरादून, रोहतक सहित विभिन्न स्थानों से आए स्वयंसेवकों ने सहभागिता की, अभियान का शुभारंभ गोवर्धन नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष शर्मा ने किया, स्वयंसेवकों ने परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह फैले कचरे को एकत्रित किया और लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की, गोवर्धन की छोटी परिक्रमा धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र होने के साथ व्रज की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर भी है, इसकी स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के साथ प्रत्येक श्रद्धालु, दुकानदार और स्थानीय नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है ।
(28).jpg)
हार्टफुलनेस के मथुरा कॉर्डिनेटर निशान्त शर्मा ने भंडारा संचालकों से स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष अपील की, कहा कि भंडारों में पर्याप्त कूड़ेदान रखे जाएं तथा गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डिब्बों की व्यवस्था की जाए, प्लास्टिक एवं डिस्पोजेबल सामग्री का कम से कम उपयोग करने और संभव हो तो पत्तल अथवा पुनः उपयोग किए जा सकने वाले बर्तनों का प्रयोग करने का सुझाव भी दिया, उन्होंने कहा कि भोजन के बाद जूठी पत्तल और प्लेट इधर-उधर न फेंकी जाएं, इसके लिए श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया जाना चाहिए ।
कुलदीपक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दुष्यंत शर्मा ने कहा कि इस तरह के अभियान समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों और युवाओं को सेवा भावना से जोड़ते हैं, अभियान के दौरान स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने “स्वच्छ गोवर्धन, सुंदर गोवर्धन” का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और व्रज की पवित्र धरोहर को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लिया, इस दौरान अनुज गोयल, हिमांशु, राजवीर सिंह हुड्डा, विचित्रा नंद वर्मा, अजय अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, सुरेन्द्र त्यागी, संदीप खन्ना, संजय शर्मा, दिगंबर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, जे0पी0 सिंह, पी0 एन0 तिवारी, अनिल इंडोलिया, जसौद मेहता, मयंक सक्सेना आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)











