संत निरंकारी के अनुनायियों ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण का संदेश

संत निरंकारी के अनुनायियों ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण का संदेश
   मथुरा । आजादी पर्व के पखवाड़े में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने भारत को हरा-भरा खुबसूरत वनों का देश बनाने हेतु 5 वर्ष पूर्व शुरू की गई श्रंखला वननेस - वन अभियान के छठे चरण में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से देश के 630 से अधिक ब्रांचों में दो लाख से ज्यादा पौधे लगाकर वास्तविक देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है, इसी क्रम में मथुरा जिले में 247 पौधे लगाए गए।


   गोवर्धन रोड के सतोहा स्थित श्री राधा सिटी कालोनी के एक पार्क में 140 और कोसीकलां के बठैन गेट स्थित नगला परसादी के डा0 भीमराव अम्बेडकर पार्क में 70 तथा फरह के दीनदयाल धाम में 37 पौधे रोपे गए, मथुरा के जोनल इंचार्ज एचके अरोड़ा ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी का दिव्य संदेश ‘प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है’, केवल पर्यावरण संरक्षण का आह्वान नहीं, बल्कि मानवीय चेतना को निर्मल और प्रकृति के प्रति उत्तरदायी बनाने का प्रेरणास्रोत है, समय के साथ यह अभियान निरंतर विस्तार पाते हुए देशभर में लाखों लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दे रहा है ।
   मीडिया सहायक किशोर स्वर्ण ने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों में अब तक 600 से अधिक ‘वननेस वन’ स्थलों पर रोपे गए वृक्षों का संरक्षण एवं संवर्धन निरंकारी भक्तों ने पूर्ण समर्पण के साथ किया जिसमें लगभग 350 वृक्ष समूह स्थापित किए जा चुके हैं, निरंकारी मिशन केवल पौधे लगाने तक अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक निरंतर संरक्षण देने का संकल्प भी निभाता है, ताकि वे विकसित होकर सघन लघु वनों का रूप लें, आज जब विश्व जलवायु परिवर्तन, बढते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के पतन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में संत निरंकारी मिशन का यह हरित संकल्प प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का संदेश देता है, अभियान में एसएनसीएफ एवं संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों के साथ तमाम निरंकारी भक्तों और श्रीराधा सिटी वेलफेयर सोसायटी से जुडे लोगों ने नीम, गुलमोहर, सेजन, जामुन, अर्जुन, इमली, पीपल आदि के पौधे रोपित किये ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1988029
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.