मथुरा में 13 मिड डे मील रसोइयों को प्रदान किये आयुष्मान कार्ड

मथुरा में 13 मिड डे मील रसोइयों को प्रदान किये आयुष्मान कार्ड
  मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद मथुरा के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सजीव प्रसारण देखा गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया ।


   समारोह में मुख्य अतिथि विधायक बल्देव पूरन प्रकाश द्वारा 13 रसोइयों (मछला, ज्ञानवती, ममता, योगेन्द्र कुमार, बसंती देवी, कमलेश, हसीना, इंद्रा देवी, रामबेटी, सीता कुमारी, डोरी लाल, सकुनात व समीना) को बढ़े हुए मानदेय के चेक, आयुष्मान कार्ड एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, समारोह के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने जनपद भर से आए रसोइयों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव जाने व उत्साहवर्धन किया, खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह, राकेश कुमार, दिनेश कुमार त्रिपाठी, बुद्धसेन सिंह, कौशल कुमार, जिला समन्वयक अतुल पाठक, राहुल फोगाट, विक्रांत कुमार, आशीष भदौरिया, प्रगति मिश्रा, अंजुल शर्मा तथा स्टेट रिसोर्स ग्रुप से अमित कुमार अद्भुत, शिव कुमार, दिव्या मिश्रा एवं बड़ी संख्या में रसोइया उपस्थित रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1988036
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.