आगरा की टॉस्क फोर्स ने पकड़ा ट्रक से सबा करोड़ का गांजा
आगरा की टॉस्क फोर्स ने पकड़ा ट्रक से सबा करोड़ का गांजा
-ट्रक में खाद के बोरों के बीच छिपा था गांजा, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
मथुरा । एनएच टू पर ट्रक संख्या संख्या सीजी 04 एचजेड 3433 में खाद ले जा रहे ट्रक का एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा की टीम पीछा कर रही थी, टीम ने फरह क्षेत्र में एनएच-2 पर दक्षिणी बाईपास पुल के पास घेराबंदी की और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की, इसी दौरान पुलिस ने ट्रक को पकड लिया, फरह क्षेत्र में पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) आगरा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 250 किलोग्राम (ढाई क्विंटल) अवैध गांजा बरामद किया है ।
(27).jpg)
पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए इस गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है, 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, तस्कर इस गांजे की बड़ी खेप को ओडिशा से ट्रक के जरिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, इससे पहले दो जुलाई को भी फरह क्षेत्र में ही टीम ने करीब 130 किलो गांजा पकडा था जिसकी कीमत लाखों में थी, पुलिस ने इस मामले में पांच अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है ।
सीओ उमेश पवार के अनुसार, संयुक्त टीम को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी, सूचना के आधार पर टीम ने एनएच-2 पर दक्षिणी बाईपास पुल के पास घेराबंदी की और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की, इसी दौरान पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ लिया, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह गांजा ओडिशा से मंगाया गया था और इसे मथुरा के रास्ते अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, कार्रवाई में एक बलेनो कार और एक ट्रक भी जब्त किया गया जिनका उपयोग गांजे की तस्करी के लिए किया जा रहा था, पुलिस ने इस मामले में तस्करों, चालक और हेल्पर सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।







.jpeg)











