नगर निगम ने जब्त की 56 अवैध होर्डिंग और अवैध विज्ञापन सामग्री
नगर निगम ने जब्त की 56 अवैध होर्डिंग और अवैध विज्ञापन सामग्री
-जन्माष्टमी महापर्व को लेकर अभियान जारी, अवैध होर्डिंग्स पर लगातार कार्रवाई
मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत नगर आयुक्त ओजस्वी राज के निर्देशों के क्रम में नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता, सुंदरता, सौंदर्यीकरण एवं सुव्यवस्थित स्वरूप बनाए रखने के लिए अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर एवं अन्य विज्ञापन सामग्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र के बलदेव रोड, टाउनशिप एवं औरंगाबाद क्षेत्र में अभियान चलाया गया ।
(66).jpg)
अभियान के दौरान 21 छोटे-बड़े अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन सामग्री हटाई गई, वहीं वृंदावन क्षेत्र में सौफूटा से रमनरेती पुलिस चौकी तक अवैध होर्डिंग्स, बैनर एवं पोस्टर के विरुद्ध कार्रवाई की गई, इस दौरान 35 छोटे-बड़े अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन सामग्री हटाई गई, इस प्रकार मथुरा एवं वृंदावन में गुरुवार को चलाए गए अभियान के दौरान कुल 56 अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन सामग्री हटाई गई, नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापनों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी ।
नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर विज्ञापन सामग्री लगाने वाले संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित करने के साथ आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी, नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा सभी संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि बिना पूर्व अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स, होर्डिंग अथवा अन्य विज्ञापन सामग्री न लगाएं, शहर की स्वच्छता, सुंदरता एवं सुव्यवस्थित स्वरूप बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें ।







.jpeg)











