अग्रवाल शिक्षा मण्डल की नई कार्यसमिति का हुआ सम्मान

अग्रवाल शिक्षा मण्डल की नई कार्यसमिति का हुआ सम्मान
अब एकाधिकार नहीं सर्वसम्मति से मंडल हित में कार्य किए जाएंगे-रजनीकांत चौकसी
   मथुरा । हठ धर्मिता, गलत निर्णय व आंतरिक आक्रोश के विरोध में यह जनादेश मिला है, अग्रवाल शिक्षा मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को अब जनादेश का पालन कर विगत निर्णय व कार्यों की समीक्षा करनी पड़ेगी, यह विचार विगत दिनों हुए अग्रवाल शिक्षा मंडल के चुनाव में निर्वाचित हुए पदाधिकारीयों के सम्मान समारोह में नए अध्यक्ष रजनीकांत चौकसी ने व्यक्त किये, उन्होंने कहा कि अब एक अधिकार नहीं सर्व सम्मति से मंडल हित में कार्य किए जाएंगे ।


  शहर के सरस्वती कुंड स्थित होटल में सम्मान समारोह का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की छवि पर दीप जलाकर व माल्यार्पण कर शिक्षा मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र विसावर वाले, रामलीला सभा के उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, जुगल किशोर अग्रवाल, प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग, बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व उप चेयरमेन अरविंद अग्रवाल, बॉबी हाथी वाले व तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के पूर्व अध्यक्ष धनेश मित्तल द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
  अग्रवाल शिक्षा मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीकांत चौकसी, मंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चौधरी सचिन अग्रवाल, बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यक्ष नितिन मित्तल, ब्रज चिकित्सा संस्थान के उपाध्यक्ष उमेश जुगसना, कोषाध्यक्ष राजेश गर्ग, नर्सिंग कॉलेज के उपनिदेशक राजीव अग्रवाल, चुनाव अधिकारी राजीव चौकसी, मनीष व कार्यकारी सदस्य उमेश अग्रवाल एड, विमल अग्रवाल, माधव अग्रवाल हाथी वाले का उपस्थितों द्वारा दुशाला, पटका, हार व पुष्पगुच्छा भेंट कर स्वागत किया, वही चुनाव प्रबंधन के लिए समाजसेवी गिरधारी लाल अग्रवाल का स्वागत किया गया ।
   कार्यक्रम में नव निर्वाचित शिक्षा मंडल के मंत्री मनोज अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश की परिणिति में हम सभी भारी बहुमत से चुनाव जीते हैं अब प्रथम कार्य जिन विषयों व निर्णय की प्रति आम सदस्यों में नाराजगी है उन्हें सुधारना व गलतियों से सीख लेकर सभी को साथ लेकर चलना हमारी प्राथमिकता होगी, बीएसए इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी कॉलेज के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन मित्तल ने कहा कि जिस उम्मीद व आशा के साथ हमें चुना गया है उन पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी होगी अधिक से अधिक सेवा कार्यों से समाज का भला हो सके यह प्रयास करना हे कॉलेज के माध्यम से समाज का भला हो सके यह भी प्रयास किया जाएगा, चंद्रमोहन अग्रवाल, गोकुलचंद्र सराफ, मुकेश अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, बादल अग्रवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, तरुण विसावर वाले, रजनीश चौधरी, पीयूष जैन, लोकेश तायल, पुनीत अग्रवाल, संदीप चौधरी, प्रशांत अग्रवाल, टीटू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन अग्रवाल सभा के पूर्व संगठन मंत्री शशिभानु गर्ग, द्वारा व धन्यवाद बॉबी हाथी वाले द्वारा किया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1992122
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.