आंवला सुल्तानपुर में दलदल में फंसे अर्थी ले जाते हैं ग्रामीण

आंवला सुल्तानपुर में दलदल में फंसे अर्थी ले जाते हैं ग्रामीण 
-ट्रैक्टर ट्रॉली को धक्का देकर कीचड़ से होकर निकाला, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप
   फरह (मथुरा) । ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर बसा गांव आंवला सुल्तानपुर विकास और तकनीकी के इस दौर में भी आदिम जमाने की स्मृतियां ताजा कर रहा है, पंचायतों को स्वायत्तशासी बनाने के शासन के प्रयास यहां लंगड़े नजर आ रहे हैं, आजादी को सत्तर दशक कब गुजर गए, इस गांव को देखकर कोई नहीं कह सकता, हाइवे से पांच किमी दूरी पर बसा यह गांव वैसे तो कोई खास ज्यादा आबादी समेटे हुए नहीं है । 


  हाइवे से गांव का रास्ता साफ सुथरा और डामर का है, कार भी सरपट दौड़ती चली जाएगी, सड़क को देखकर ही विकास के दावे भरे जाये तो अलग बात हो सकती है, गांव के अंदर का नजारा किसी नरक के द्वार से कम नहीं है, प्रवेश करते ही पांच सौ मीटर का रास्ता पूरी तरह दलदल में बदल गया है, डेढ़ फुट कीचड़ का दलदल वाहनों के पहियों को ही नहीं थाम रहा, गुजरते लोगो के पैरों को भी जकड़ रहा है, फिसल कर ग्रामीण कीचड़ से  टयून मिला रहे हैं ।


  बीते दिन 70 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण रामबीर की मौत हो गई, अर्थी कीचड़ में फंस गई, फिर ग्रामीण रास्ता बदलकर अर्थी को श्मशानघाट तक ले गए, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया कि पंचायत् के पास कोई बजट इस समय नहीं है, गांव से शिवमन्दिर, आरआरसी सेंटर, पंचायत घर और श्मशान घाट पहुंचने के लिए आधा किलोमीटर तक गहरी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, कई बार क्षेत्रीय विधायक को भी शिकायत की है, डीएम को भी शिकायती पत्र भेजा गया है लेकिन किसी भी रहनुमा की नजर ग्रामीणों की गहरी होती पीर की ओर नहीं जा रही है। 

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1992127
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.