पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर नौनिहालों ने लिया संकल्प
पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर नौनिहालों ने लिया संकल्प
बलदेव (मथुरा) । विकास खंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर के छात्र छात्राओं ने रक्षाबंधन का पावन पर्व एक अनोखे और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया, विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम विद्यालय शिक्षक परिवार ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर वृक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन कर पेड़ों को रक्षा सूत्र रूपी राखी बांधकर उनकी आजीवन रक्षा करने और पर्यावरण संरक्षण का अटूट संकल्प लिया ।
(74).jpg)
यथार्थ में वृक्षाबंधन कार्यक्रम सिर्फ एक प्रतीकात्मक रस्म नहीं, बल्कि एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव है, जिसमें छात्राएं पेड़ों को भाई की तरह मानती हैं और उनकी रक्षा का संकल्प लेती हैं, छात्रों ने पेड़ों को अपना सच्चा मित्र बताते हुए समाज को यह संदेश दिया कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का प्राथमिक कर्तव्य है, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ0 जगदीश पाठक ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। यदि हम आज इन पेड़ों की रक्षा करेंगे, तो कल ये पेड़ हमें शुद्ध वायु, जल और सुरक्षित भविष्य प्रदान करेंगे। रक्षाबंधन का त्योहार केवल इंसानी रिश्तों तक सीमित न रहकर प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है, कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण जागरुकता से जुड़ा बैनर हाथों में लेकर सभी से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की, गीता सक्सेना, ममता रानी, अचल कुमार, प्रेमचंद आदि की उपस्थिति मुख्य रही ।







.jpeg)











