जिला डायट का प्रस्तावित नया भवन होगा मनलुभावन

जिला डायट का प्रस्तावित नया भवन होगा मनलुभावन 
-14.70 करोड़ से बनेगी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की नई इमारत
. आवास विकास परिषद कराएगी निर्माण
   फरह (मथुरा) । जिला मथुरा डायट के दिन बहुत जल्द बहुरने वाले हैं, एससीईआरटी द्वारा नए भवन के निर्माण को स्वीकृति दे दी है, 14.70 करोड़ की लागत से बहुमंजिल इमारत कुछेक समय बाद हर किसी को लुभाती नजर आएगी, लगभग 60 साल से पुरानी डाइट इमारत जर्जर अवस्था में खड़ी है, यद्यपि पिछले साल रंगाई पुताई कराकर भवन को जीवंत बनाया गया था लेकिन अर्ध शतक का दौर किसी सरकारी भवन के लिए बहुत हो जाता है। 


  केंद्र सरकार ने ज्यादातर डायट के नए भवन निर्माण के लिए बजट अवमुक्त किया है, लखनऊ स्थित एसआईआरटी ने द्वितीय चरण में मथुरा डाइट के नवीन निर्माण को स्वीकृति दी है। चूंकि हाइवे किनारे डाइट की 22 बीघा भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उक्त जगह पर निर्माण कार्य कार्य संभव नहीं होने से पिछले हिस्से में नवनिर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि डायट की फ्रंट की 22 बीघा भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। निर्णय आने तक इसका उपयोग डाइट नहीं कर पाएगी। अब संस्थान के नए भवन को हरी झंडी मिल गई है। इसका निर्माण पिछले हिस्से में कराया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1992125
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.