नौहझील क्षेत्र से बरामद हुई फ़र्जी नंबर प्लेट लगी बाइक
नौहझील क्षेत्र से बरामद हुई फ़र्जी नंबर प्लेट लगी बाइक
मथुरा । थाना नौहझील पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया ।
(80).jpg)
नौहझील पुलिस ने 29 अगस्त को सुबह 4:35 बजे नौहझील-गौमत रोड स्थित अलीगढ़ बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान आरोपी आजाद पुत्र सलीम (28 वर्ष) निवासी ग्राम गौमत, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया, पुलिस जांच में बरामद मोटरसाइकिल का वास्तविक पंजीकरण नंबर यूपी 85 बीएक्स 1305 पाया गया जबकि उस पर यूपी 81 एटी 8145 की फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर वाहन चोरी और फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है ।







.jpeg)











