खाद्य सचल दल ने देर रात की कार्यवाही, 700 किलो पनीर सीज
खाद्य सचल दल ने देर रात की कार्यवाही, 700 किलो पनीर सीज
-बाजना क्षेत्र की डेरियों से बडी मात्रा में दिल्ली एनसीआर को सप्लाई होता है पनीर
मथुरा । बाजना क्षेत्र की डेयरियों से बडी मात्रा में पनीर दिल्ली, एनसीआर के लिए सप्लाई होता है, इस पनीर की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डा0 जतिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य)के निर्देशन में खाद्य सचल दल के साथ रात्रि तीन बजे बाजना पुलिस चौकी पर स्थित वाहन बुलेरो पिक अप संख्या डी एल 1 एलएई 5898 का निरीक्षण किया ।
(81).jpg)
राधे डेयरी, बाजना द्वारा निर्मित पनीर जो आपूर्ति के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था, जब इसकी जांच कर संदेह के आधार पर पनीर के दो नमूने संग्रहित कर शेष भंडारित लगभग 700 किलो ग्राम पनीर को सीज किया गया है, साथ ही मधु डेयरी, बाजना द्वारा निर्मित पनीर को वाहन संख्या यूपी 85 एटी 6556 के द्वारा आपूर्ति के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था, उसमें से पनीर का एक (कुल 3) नमूना संग्रहित कर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गये हैं, रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित के विरुद्ध अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी, खाद्य सचल दल में जितेंद्र सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे ।







.jpeg)











