सोलर लाइट से रोशन होगा शहर का सुभाष इंटर कॉलेज
सोलर लाइट से रोशन होगा शहर का सुभाष इंटर कॉलेज
-सुभाष इंटर कॉलेज में जन सहयोग से लगाया गया है सोलर सिस्टम
मथुरा । शहर के सुभाष इंटर कॉलेज में वेक अप वेलफेयर फाउंडेशन के सौजन्य एवं उमा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रदत सीएसआर फंड के सहयोग से स्थापित सोलर प्लांट का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय परिवार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ, इसके उपरांत विद्यालय की छात्राओं राखी, नंदिनी, काजल एवं हर्षिता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया ।
(85).jpg)
वेक अप वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक बृजेश दत्त चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण, दोनों ही समाज के उज्ज्वल भविष्य के आधार हैं, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना केवल बिजली की बचत करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाजहित एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार की जनोपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी योजनाओं में सहयोग करता रहेगा।
विद्यालय के संरक्षक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि सौर ऊर्जा आज के समय की आवश्यकता है, यह परियोजना विद्यालय के लिए केवल विद्युत बचत का माध्यम ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूक करने का प्रेरणादायी कदम भी है, उन्होंने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए संबंधित संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया, दिव्या रानी, किंजल एवं नीलम ने राजस्थानी लोकनृत्य घूमर पर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं, प्रधानाचार्य डॉ0 मनवीर सिंह ने सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का स्वागत करते हुए कहा कि सोलर प्लांट की स्थापना विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है ।
इस दौरान राम किशन पाठक, पंकज पाठक, अटल राम चतुर्वेदी, स्वतंत्र चतुर्वेदी, गौरव चतुर्वेदी, प्रह्लाद चतुर्वेदी, सूर्यकांत चतुर्वेदी, रामचरण कुशवाह, रोशन लाल तथा शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों में राजेश सिंह, उदयवीर सिंह, शिव कुमार सिंह, कैलाश कुमार कौशिक, सुधा टैंगर, श्याम सुंदर मिश्रा, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, चंद्र प्रकाश चक्रवर्ती, राजेश सोनकर, राजेश अरेजा, मेघा सिंह, अनीता, सुरजीत सिंह, मनोज श्रीवास्तव, दशरथ सिंह, देवेश कुमार, मनोज कुमार, नरेश कुमार, सिद्ध गोपाल, त्रिलोक चंद्र शर्मा, ओमवीर, प्रवीण कुमार गौड़, सरवन, प्रवीन कुमार, अनिता, प्रेम बाबू, मनीष कुमार, अजय कुमार,हंसराज आदि उपस्थित रहे, अंत में प्रधानाचार्य डॉ0 मनवीर सिंह ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित गणमान्य जनों के प्रति आभार व्यक्त किया ।







.jpeg)











