श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तैयारियों में सक्रिय हुआ नगर निगम प्रशासन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तैयारियों में सक्रिय हुआ नगर निगम प्रशासन
  मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व-2026 को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने निगम अधिकारियों, अभियंताओं, सफाई निरीक्षकों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक कर विभागवार तैयारियों की प्रगति जानी और समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।


  नगर आयुक्त ने कहा कि इस वर्ष जन्माष्टमी पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यवस्थाएं पिछले वर्षों से अधिक प्रभावी, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण हों, उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कार्य में लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, बारिश की स्थिति को देखते हुए भूतेश्वर और नया बस स्टैंड अंडरपास पर पंप सेट की व्यवस्था, पेयजल टैंकर, मोबाइल शौचालय और प्रमुख स्थलों पर प्याऊ लगाने के निर्देश भी दिए गए, यमुना घाटों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और स्वच्छ चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, इसके अलावा खोया-पाया केंद्र, मेडिकल कैंप, पूछताछ केंद्र, कैंप कार्यालय और श्रद्धालु सहायता शिविर समय से तैयार करने के निर्देश दिए गए ।
   नगर आयुक्त ने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा, ताकि जन्माष्टमी महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें, बैठक में प्रमुख मंदिरों, मंदिर मार्गों, परिक्रमा मार्ग और श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में तीन शिफ्ट में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही नए सफाई कर्मचारियों की तैनाती, उनकी लोकेशन और जिम्मेदारियां भी तय करने को कहा गया, नगर आयुक्त ने भंडारा संचालकों का शीघ्र पंजीकरण कराने और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भंडारे आयोजित कराने पर विशेष बल दिया, ताकि पर्व के दौरान स्वच्छता और कचरा प्रबंधन बेहतर रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1995383
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.