एमवीडीए स्वंय निर्मित बिल्डिंग की जर्जरता पर बनी बेपरवाह

एमवीडीए स्वंय निर्मित बिल्डिंग की जर्जरता पर बनी बेपरवाह
-विकास बाजार में हैं लगभग 250 दुकान, भय के साए में व्यापार करने को विवश हैं दुकानदार
  मथुरा । ब्रज में कहावत है "का बरसा जब कृषि सुखनी" यानी खेती सूखने के बाद बरसात का फायदा नहीं रहता है, लापरवाही से हुए हादसों के बाद दिखाई जाने वाली सतर्कता और तेजी के बेमानी हो जाती है, महानगर में खुद सरकार की अपनी कई बिल्डिंग ऐसी हैं जो कभी भी जमीदोज हो सकती हैं, लगातार शिकायतों के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, राधिका विहार स्थित कृष्णा विहार कालोनी में ओवर हेड पानी की टंकी के अचानक ढहने के बाद से ही नगर निगम की कार्यशैली कटघरे में आ गई है जबकि शहर में निगम और एमवीडीए के ही ऐसे कई भवन जर्जर हालत में पहुंच गए है, जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं ।


  नगर निगम में जर्जर भवनों की सूची तो बनती है लेकिन यह कागजों तक ही सीमित रहती है, इतना ही नहीं जिन दुकानों से लाखों रुपए का राजस्व मिलता है, उनकी स्थिति भी जानने के लिए अधिकारियों के पास समय नहीं है, इन्हीं बिल्डिंगों में शामिल है करीब 35 वर्ष पुराने हो चुके हैं, 1988 में एमवीडीए द्वारा शहर के बीचों बीच बनाई गई विकास मार्केट अपने अंतिम समय से जूझ रही है, बरसात के मौसम में दुकानदार भय के साये में अपना व्यापार करते है, दुकानदारो का कहना है की निगम लाखों रूपये का टैक्स वसूली करती है, इमारत की हालत ऐसी है कि कभी भी हादसा हो सकता है ।
   दुकानदारों का कहना है कि छत पर वर्षा का पानी भरा रहता है, नींव कमजोर होती जा रही है, आये दिन इमारत का कोई न कोई हिस्सा गिर जाता है जिससे कई दुकानदार और ग्राहक चोटिल होने से बचे हैं, विकास बाजार व्यवसाय समिति के सदस्य डा0 संजय गौड़ का कहना है, हाल ही में नगर निगम को 28 लाख रुपये का टैक्स जमा किया है लेकिन निगम द्वारा कोई सुविधा नहीं जाती है, दुकानदार अपने पैसे से ही मरम्मत कराते हैं, एमवीडीए में वीसी को कई बार शिकायत की गयी है लेकिन कोई सुनवाई नही की जाती है, मोबाईल विक्रेता योगेश यादव का कहना है बरामदों के प्लास्टर उखड़ने लगे हैं जो राहगीरों के ऊपर गिरने से कई बार चोटिल हुए हैं, 90 प्रतिशत दुकानंे किराये पर चल रही हैं, दुकान मालिक दुकान की मरम्मत का कार्य नहीं कराता है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1995386
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.