राया पुलिस ने दबोचे पशु चोर गैंग के पांच सदस्य, भेजे जेल

राया पुलिस ने दबोचे पशु चोर गैंग के पांच सदस्य, भेजे जेल
   मथुरा । राया क्षेत्र में सक्रिय पशु चोर गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, गैंग ने हाल ही पशु चोरी की दो घटनाओं को क्षेत्र में अंजाम देने की बात स्वीकारी है, पुलिस ने पशु चोर गैंग के सभी सदस्यों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित माल के साथ अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए हैं। 
  पुलिस के अनुसार पहला मामला 19 अगस्त का है, जब गांव कूम्हा निवासी केहरी सिंह ने अपनी घेर से एक भैंस और एक पड़िया चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वहीं दूसरा मामला 8 सितंबर को सामने आया जिसमें नयावांस निवासी विजेंद्र चतुर्वेदी ने घर के बाहर से एक भैंस और दो पड़िया चोरी होने की शिकायत दी ।
   मामले की जांच और गश्त के दौरान पुलिस ने गोपाल, नेत्रपाल, शांति स्वरूप, जीतू और परशुराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की, पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है जबकि बरामद अवैध हथियारों के संबंध में भी अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2014730
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.