एसएसपी के आदेश पर पांच दिन बाद दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट
एसएसपी के आदेश पर पांच दिन बाद दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट
मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर पांच दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है, थाना जैंत क्षेत्र की राधिका विहार कॉलोनी में तीन सितम्बर को एक मकान से चोरी होने की वारदात का मामला सामने आया, अज्ञात चोर मकान से मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गये थे ।(5).jpg)
मकान मालिक राजकुमार शर्मा ने बताया कि वे रात को सोए हुए थे, सुबह करीब 5 बजे उठे तो पता चला कि उनके कमरे से मोबाइल और तीन हज़ार दो सौ रुपए गायब थे, काफी तलाश करने पर कमरे से मोबाइल और नगदी का पता नहीं चला तो पीड़ित ने चोरी की तत्काल सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांचकर आठ सितम्बर को मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज निकालकर जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा ।







.jpeg)









