चोरी की पल्सर बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

चोरी की पल्सर बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
  मथुरा । थाना राया पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, आरोपी के कब्जे से चोरी की पल्सर बाइक बरामद की गई है, पुलिस के मुताबिक 4 जुलाई को हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र ने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।
   मामले की विवेचना के दौरान आरोपी रुस्तम सिंह उर्फ सत्यम (48 वर्ष) निवासी नगला अकोश थाना बलदेव का नाम प्रकाश में आया, इसके बाद 8 सितंबर की रात 8रू15 बजे राया कट से ककरेटिया जाने वाले बंबा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2014731
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.