पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, दामाद के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट

पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, दामाद के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट
   मथुरा । थाना जमुनापार पुलिस द्वारा पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने वाले के आरेापी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जमुनापार पुलिस टीम ने रात को करीब सवा ग्यारह बजे थाना कार्यालय थाना जमुनापार से अभियुक्त मृतिका का पति जगदेव पुत्र ओमप्रकाश मूल निवासी जैदपुरा थाना टप्पल जिला अलीगढ़ हाल निवासी जमुना बिहार कालौनी गली नम्बर-02 थाना जमुनापार को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। 
  पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद धारा 103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है, मंगलवार को मृतका के पिता ने थाना जमुनापार पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि दामाद जगदेव ने उनकी पुत्री की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी है जिसके आधार पर थाना जमुनापार पर अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लेकर आई, पूछताछ के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार विदेश कुमार, एसआई मिथलेश उपाध्याय, एसआई विकास कुमार थाना जमुनापार आदि पुलिसकर्मी थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2014733
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.