आयकर विभाग ने आयोजित किया करदाता आउटरीच कार्यक्रम
आयकर विभाग ने आयोजित किया करदाता आउटरीच कार्यक्रम
मथुरा । बुधवार को आयकर विभाग द्वारा स्थानीय होटल में एक भव्य एवं महत्वपूर्ण टेक्सपेयर आउटरीच प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखण्ड क्षेत्र की प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करन, आईआरएस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, कार्यक्रम का संचालन व प्रबंधन डॉ0 संजय कुमार लाल, आईआरएस, प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम, आगरा के निर्देशन व मार्गदर्शन में किया गया ।.jpg)
आउटरीच कार्यक्रम में एडवांस टेक्स, टीडीएस, फोरिजन एसिट डिसक्लोजर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, मंच संचालन आयकर अधिकारी अजीत कुमार मिश्रा ने किया, कार्यक्रम में आयकर आयुक्त (टीडीएस), कानपुर, एडीआईटी कानपुर ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अपर आयकर आयुक्त, मथुरा द्वारा दिया गया, कार्यक्रम के आयोजन को सम्पन्न कराने में आयकर विभाग मथुरा में पदस्थापित योगेन्द्र शर्मा एवं राहुल गोयल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल मथुरा के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीयों का सहयोग रहा, कार्यक्रम में मथुरा के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, चिकित्सक तथा विभिन्न सरकारी विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



















