सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो, पुलिस ने की स्थिति साफ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो, पुलिस ने की स्थिति साफ
  मथुरा । कई दिन से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाएं एक साधु वेशधारी के साथ मारपीट कर रही हैं, वीडियो को लेकर तमाम तरह की कमेंट बाजी भी सोशल मीडिया पर हो रही है, अब पुलिस ने इस वीडियो को लेकर स्थिति स्पष्ट की है, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने इस संबंध में कहा है कि जांच करने पर संज्ञान में आया है कि चित्तौड़गढ़ में अशावर माता मंदिर है, जहां पे ये दोनों लोग हेमंत सिंह और सपना उपाध्याय एक साथ कई सालों से रह रहे हैं ।
  उन्होंने बताया कि इनके बीच में कुछ विवाद उत्पन्न हुआ है, इस विवाद की सूचना इनके द्वारा चित्तौड़गढ़ थाने को दे दी गई है, जहां पर इनका समझौता हुआ है, फिर विवाद उत्पन्न हुआ है, इसी परिपेक्ष में घटना स्थल चित्तौड़गढ़ का है, जहां इनका विवाद चल रहा है, यहां पे जो वीडियो वायरल हुआ है, इसमें यह सपना उपाध्याय और जो बाबा है इनको बुला के यहां पर कुछ मंत्रणा करने के लिए बुलाया था, इस मंत्रणा के विवाद बीच में ही इसमें विवाद हुआ है, इस पर तहरीर दोनों पक्षों द्वारा दी जा रही है, इस पर जांच करके विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2031885
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.