पराली प्रबंधन : ग्राम प्रधानों को अर्द्ध शासकीय पत्र जारी

पराली प्रबंधन : ग्राम प्रधानों को अर्द्ध शासकीय पत्र जारी
  मथुरा । उप कृषि निदेशक आवेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि फसल अवशेष, पराली को जलाये जाने से रोकने के लिए जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों को अर्द्ध शासकीय पत्र जारी कर प्रणाली को जलाये जाने से रोकने के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है, विकास खण्ड स्तरीय समिति, तहसील स्तरीय समिति एवं तहसील स्तरीय सचल दस्ता तथा जनपद स्तरीय मॉनीटरिंग सेल का गठन करा दिया गया है ।
  फसल अवशेष प्रबंधन को जारी शासनादेश में कृषि, राजस्व, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, खाद्य एवं रसद विभाग, नगर विकास विभाग, पशुपालन, शिक्षा, पुलिस आदि को आवंटित कार्य के सम्बन्ध में निर्देशित कर दिया गया है, राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के अनुसार फसल अवशेष जलाया जाना एक दंडनीय अपराध है, राजस्व विभाग के आदेश द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम की धारा 24 के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति की वसूली इसमें दो एकड से कम क्षेत्र के लिए 5000, दो से पाचं एकड क्षेत्र के लिए 10000, और पांच एकड से अधिक क्षेत्र के लिए 30000 तक तथा एवं धारा 26 के अन्तर्गत उल्लंघन की पुनरावृत्ति होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध अर्थदण्ड इत्यादि की कार्यवाही के प्रावधानों की भी व्यवस्था है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2031886
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.