आयुर्वेद दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर
आयुर्वेद दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर
मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया, उन्होंने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जनपद में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अधिकाधिक जनसामान्य को जागरूक करने के निर्देश दिए, उन्होंने आयुर्वेद की प्राचीन एवं वैज्ञानिक चिकित्सा परंपरा, दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता तथा निरोगी जीवन के लिए संतुलित आहार-विहार के महत्व पर प्रकाश डाला ।.jpg)
उन्होंने यह कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, नियमित दिनचर्या, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, योग, व्यायाम तथा प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं, आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली का मार्ग है, डीएम ने निर्देश दिए कि आमजन को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, औषधीय पौधों एवं उनके उपयोग, स्वच्छता तथा स्वास्थ्यवर्धक जीवन शैली के संबंध में जानकारी प्रदान की जाए ।
आयुर्वेद शिविर में चिकित्सा अधिकारी खामिनी डा0 ऋतु सांगवान एवं चिकित्सा अधिकारी सहार डा0 रचना द्वारा रोगियों का उपचार किया गया तथा परामर्श दिया गया, शिविर में निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 दिगंबर सिंह ने बताया जाता है कि जनपद के सभी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में धन्वंतरि पूजन कर शिविर का आयोजन किया गया है, कार्यक्रम में एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 दिगंबर सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी, चिकित्साधिकारी खामिनी डॉ0 ऋतु सांगवान एवं चिकित्सा अधिकारी सहार डॉ0 रचना सहित आयुष विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।



















