पुलिस ने दबोचे सीबीआई अधिकारी बता रहे 6 आरोपी
पुलिस ने दबोचे सीबीआई अधिकारी बता रहे 6 आरोपी
-जमुनापार थाने में दर्ज हुई थी 40 हजार रुपये की रंगदारी वसूलने की शिकायत
मथुरा । थाना जमुनापार पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी सीबीआई पहचान पत्र, 11 विजिटिंग कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड और घटना में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद हुई हैं, पकड़े गए लोगों पर आरोप है कि वह फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी के जरिए रुपए वसूलने आए थे, गिरफ्तार आरोपियों ने पीड़ित को झूठे केस में जेल भेजने की धमकी भी दी थी ।.jpg)
थाना जमुनापार पुलिस के मुताबिक आनंद विहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने 9 अक्तूबर को थाना जमुनापार में शिकायत दर्ज कराई थी, आरोपियों ने आजीवन कारावास के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर 40 हजार रुपये वसूल लिए थे, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, विजिटिंग कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद की हैं, मामला थाना जमुनापार क्षेत्र का है ।
पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उसे गंभीर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और डराकर 40 हजार रुपये वसूल लिए हैं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सिहोरा-लोहवन चौराहा रोड से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, कुलदीप यादव, करन राणा, सोनू, कुणाल और रवि के रूप में हुई है, पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।













