मुठभेड़ : छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

मुठभेड़ : छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
   मथुरा । अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिफाइनरी पुलिस और एंटी रिवार्डेड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छिनैती की घटना में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी जबकि दूसरे को मौके से पकड़ लिया गया, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, पीली धातु की एक चेन और घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है ।
   पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना रिफाइनरी में दर्ज मुकदमा धारा 304 (2) बीएनएस में वांछित आरोपी दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं, सूचना को गंभीरता से लेते हुए रिफाइनरी पुलिस और एंटी रिवार्डेड टीम ने कोयला अलीपुर के पास राया की ओर से आने वाले रास्ते पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी, इसी दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए, पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार भागने लगे, इसी कोशिश में उनकी मोटरसाइकिल गिर गई ।
   पुलिस के मुताबिक, इसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग कर दी, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आरोपी घायल हो गया, पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ कालिया (28) पुत्र जगदीश और प्रकाश (25) पुत्र हरिओम, निवासी रोशन विहार, थाना जमुनापार के रूप में हुई है, पुलिस के अनुसार, सूरज उर्फ कालिया के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए जबकि प्रकाश के पास से पीली धातु की गले की चेन मिली, घायल सूरज को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है, सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त टीम की कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से हथियार समेत अन्य सामान बरामद हुआ है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2053553
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.