पुलिस ने 5.50 लाख कीमत की 354 लीटर नष्ट कराई अवैध शराब

पुलिस ने 5.50 लाख कीमत की 354 लीटर नष्ट कराई अवैध शराब 
-शेरगढ़ पुलिस ने 81 मामलों में पकड़ी थी शराब, न्यायालय के आदेश पर कराई नष्ट  
  मथुरा । थाना शेरगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन दहन के अंतर्गत जब्त शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया, इस दौरान 81 मुकदमों में जब्त कुल 354 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब नष्ट की गई जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई गई है, पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में 9 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की गई ।
   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी छाता के मार्गदर्शन में थाना शेरगढ़ पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद जब्त शराब के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की, थाना शेरगढ़ में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कुल 81 अभियोगों से संबंधित जब्त शराब के विनिष्टीकरण के लिए सिविल जज (सीनियर डिवीजन), छाता न्यायालय से आदेश प्राप्त किया गया था ।
   अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) द्वारा गठित टीम की मौजूदगी में शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया, शराब के विनिष्टीकरण के दौरान क्षेत्राधिकारी छाता, नायब तहसीलदार छाता, आबकारी निरीक्षक मथुरा, प्रभारी निरीक्षक थाना शेरगढ़, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) छाता न्यायालय के कार्यालय लिपिक और थाना शेरगढ़ के हेड मोहर्रिर मौजूद रहे, पुलिस के अनुसार ऑपरेशन दहन का उद्देश्य जब्त अवैध शराब का नियमानुसार निस्तारण करना और नशामुक्त समाज की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाना है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2053567
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.