सपाईयों ने मुलायम सिंह यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

सपाईयों ने मुलायम सिंह यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि 
   मथुरा । समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर सोंख रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, समाजवादियों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन् किया, श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात अम्बेडकर वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि नेताजी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक युग और एक विचारधारा का नाम है ।
  उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का सम्पूर्ण जीवन शोषित, वंचित, किसान, नौजवान और गरीबों की आवाज को बुलंद करने के लिए समर्पित रहा, समाजवादी सोच ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान दिलाने का काम किया है, कहा कि नेताजी ने जिस समाजवाद, समता, समानता और धर्मनिरपेक्षता की नींव रखी, उसे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
   सपा नेता रिषी अग्निहोत्री, अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष, सादगी और सामाजिक न्याय का प्रेरणास्त्रोत है, आज हमें 2027 में पीडीए की सरकार बनाने के संकल्प साथ उनके बताए हुए मार्ग पर चलना होगा, इस दौरान रवि दिवाकर, राजगब्बर नेताजी, रिषी अग्निहोत्री, अभिषेक यादव, सूरज भान चौधरी, साहिल अग्रवाल, बबलू कश्यप, गजेन्द्र शर्मा, लवकुश चौधरी, कृष्णा सैनी आदि मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2053559
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.