विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा की राजनीति मचा उथल पुथल

विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा की राजनीति मचा उथल पुथल 
-माट विधान सभा के बाद अब गोवर्धन विधान सभा की राजनीति भी हलचल
   मथुरा । यह विधानसभा चुनाव पिछले कुछ चुनावों से अलग है, जहां जनपद की राजनीतिक के दिग्गजों के राजनीतिक भविष्य का फैसला यह चुनाव करेंगे, वहीं वर्षों से जो नहीं हुआ, वह इस विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होता दिख रहा है, करीब तीन दशक बाद जनपद की राजनीति का चाणक्य कहे जाने वाले आठ बार के विधायक पं.श्याम सुंदर शर्मा कांग्रेस में वापस हुए हैं, उन्होंने इसे घर वापसी बताया ।
  कांग्रेस कार्यालय पर जिस तरह से प0 श्याम सुंदर शर्मा का स्वागत हुआ और कलेक्ट्रेट पर जिस तरह से उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शनों में अब तक सहभागिता की है, यह दिखाता है कि वह कांग्रेस में सहज महसूस कर रहे हैं, वहीं दूसरा घटनाक्रम गोवर्धन विधानसभा की राजनीति में घटत हो रहा है, गोवर्धन क्षेत्र के नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र एवं मथुरा जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं पर सार्थक चर्चा की तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल का आग्रह किया ।
   इस दौरान कुंवर नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूज्य विरक्त संत रमेश बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शीघ्र ही मथुरा आने का आश्वासन भी दिया है, उन्होंने कहा कि योगी बाबा का स्नेह एवं आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार बना रहे, भेंट के दौरान जनपद के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई, अब राजनीतिक हलकों में कुंवर नरेन्द्र सिंह की इस मुलाकात के निहतार्थ तलाशे जा रहे हैं, मुलाकात की टाइमिंग को भी खास माना जा रहा है, कुंवर नरेन्द्र सिंह कांग्रेस के बाद रालोद के साथ लम्बे समय से जुडे हुए हैं, मुख्यमंत्री से कुंवर नरेन्द्र सिंह की मुलाकात ने गोवर्धन क्षेत्र की राजनीति में हलचल मचा दी है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2053557
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.