कंटेनर से बरामद किया 1.25 करोड का गांजा, तीन गिरफ्तार

कंटेनर से बरामद किया 1.25 करोड का गांजा, तीन गिरफ्तार
-एएनटीएफ और रिफाइनरी पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही, जब्त किया 250 किलो गांजा 
    मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा यूनिट और थाना रिफाइनरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच-2 हाईवे पर बड़ी बरामदगी की है, पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना रिफाइनरी क्षेत्र में घेराबंदी कर एक कंटेनर नंबर एचआर 73 बी 2186 को रोका, तलाशी के दौरान कंटेनर से 250 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
  पुलिस ने मौके से कंटेनर के अलावा मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है, इस मामले में तीन अभियुक्तों सतीश कुमार पुत्र पदम सिंह, नासिर पुत्र वसीर, आशिफ पुत्र अब्दुल करीम, निवासीगण मोहम्मदपुर, थाना पिनगवां, जिला नूंह (मेवात) को गिरफ्तार किया है, पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह 17 अक्टूबर को अपने साथियों के साथ खाली कंटेनर लेकर उड़ीसा के ब्रह्मपुर में अपने परिचित के पास गया था, वहीं से गांजा खरीद कर रायगड़ा में कंटेनर में लोड किया गया था, यह खेप उत्तर प्रदेश हरियाणा बॉर्डर के पास एक नामक व्यक्जित को सप्लाई की जानी थी, तभी पुलिस ने पकड़ लिया, थाना रिफाइनरी पुलिस ने तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2077666
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.