घर की सीढ़ियों पर खून से लथपथ मिला वृद्धा का शव

घर की सीढ़ियों पर खून से लथपथ मिला वृद्धा का शव
-चौबियापड़े में हुई घटना, सोने के गहनों की लूटपाट कर वृद्धा की निर्मम हत्या
  मथुरा । पुराने शहर के चौबिया पाडा की चूना कंकड़ गली में रविवार की सुबह सनसनीखेज घटना की सूचना मिली, जिसने भी घटना के बारे में सुना वह सन्न रह गया, शहर कोतवाली क्षेत्र की चूना कंकड़ गली में 85 वर्षीय वृद्ध महिला  सुमन चतुर्वेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया, महिला अपने दो मंजिला मकान में अकेली रहती थीं।
   रविवार को घर की सीढ़ियों पर उनका खून से लथपथ शव पडा मिला, मृतका के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी, सीओ सिटी आशना चौधरी स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं, वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
    मृतका के बेटे के मुताबिक, उनकी मां घर में अकेली रहती थीं, उन्हें घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिली, वारदात के पीछे की असली वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, वहीं सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2077665
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.