वृंदावन में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई-सीओ

वृंदावन में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई-सीओ
  वृंदावन (मथुरा) । धार्मिक नगरी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और जाम की समस्या से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों को राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है, क्षेत्राधिकारी वृंदावन की अध्यक्षता में एंटी एनक्रोचमेंट (अतिक्रमण हटाओ) टीम और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक में वृंदावन की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात का प्रभावी प्रबंधन करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
   बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी वृंदावन ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और फुटपाथों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए, साथ ही अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया, पुलिस प्रशासन का उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाकर श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम करना है, ताकि वृंदावन आने वाले लोगों को अनावश्यक जाम का सामना न करना पड़े, वीकेंड और त्योहारों के दौरान वृंदावन में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए, इसके अलावा ई-रिक्शा और अन्य व्यावसायिक वाहनों के लिए निर्धारित नियमों एवं रूटों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया, जिससे संकरी सड़कों और प्रमुख चौराहों पर यातायात बाधित न हो।
   वहीं नो-पार्किंग जोन में अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ लगातार चालान करने और जरूरत पड़ने पर क्रेन की सहायता से वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन कदमों से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बेहतर होगी और जाम की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, वृंदावन देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखना पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है, अब देखना होगा कि अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए उठाए गए ये कदम वृंदावन की यातायात व्यवस्था को कितना बेहतर बनाते हैं।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2077670
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.