बाल रामलीला के तहत प्रभु श्री राम की लीलाओं का हुआ मंचन
बाल रामलीला के तहत प्रभु श्री राम की लीलाओं का हुआ मंचन
मथुरा। श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान ने आयोजित श्रीराम लीला महोत्सव के अंतर्गत भगवान शिव और माता पार्वती विवाह की लीला सम्पन्न हुई, धर्मनगरी में श्री बाल रामलीला कमेटी के अंतर्गत आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की लीला का अद्भुत एवं अलौकिक मंचन किया गया ।.jpg)
शहर के श्री राम वाटिका में चल रहे लीला महोत्सव के तीसरे दिन भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह प्रसंग को लेकर विस्तार पूर्वक मंचन के माध्यम से उपस्थित राम भक्तों को अवगत कराया गया, जैसे ही भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ चारों ओर जय श्री राम और हर हर महादेव के जयकारे गूंजे लगे, इस संबंध में श्री बाल रामलीला कमेटी के प्रधानमंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्रभु श्री राम की लीलाओं का मंचन प्रतिदिन श्री राम वाटिका में शाम 7ः30 बजे से प्रारंभ होगा ।(39).jpg)
उन्होंने धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में श्री राम वाटिका में आयोजित प्रभु श्री राम की लीलाओं के आयोजन का आनंद लेने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है, इस अवसर पर मुख्य रूप से सभापति विशनदयाल, प्रधानमंत्री योगेन्द्र चतुर्वेदी उपसभापति सुरेन्द्र चौधरी, पंकज शर्मा, उपप्रधानमंत्री योगेश गोयल, विकास वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, निरीक्षक गुड्डू अग्रवाल, योगेश आवा, बिरजो गुडेरा, कृष्णमुरारी रंग वाले, सौरभ खंडेलवाल, संजय नदवई, सुमित सर्राफ, राजू चतुर्वेदी, राजेश गोयल, दीपक आदि उपस्थित रहे ।















