पांच बार से ज्यादा कटे 75 हजार वाहनों के चालान, निरस्त होगा रजिस्ट्रेशन

पांच बार से ज्यादा कटे 75 हजार वाहनों के चालान, निरस्त होगा रजिस्ट्रेशन 
  मथुरा । कान्हा की नगरी में तमाम सख्ती और जागरूकता के प्रयासों के बावजूद वाहन चालक नियमों का पालन करने को राजी नहीं हैं, बारम्बार चालान कटने और पेनल्टी लगने का भी डर नहीं है, अब पुलिस प्रशासन ऐसे वाहन चालकों को सबक सिखाने जा रहा है, जिन वाहनों के पांच बार से ज्यादा बार चालान काटे गए हैं, उन वाहनों के रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । 
  नगर निगम मथुरा वृंदावन के सिटी जोन, जनरल गंज स्थित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम के अंतर्गत 64 कैमरों को जोड़ा गया है, कमांड सेंटर से लगातार महानगर की सड़कों पर निगरानी की जा रही है, करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित सिस्टम अब अपना काम कर रहा है, ऑनलाइन चालान काटने की प्रक्रिया ने ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित करने में मदद की है जो बार बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आदी हैं ।
   एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अब तक 75 हजार वाहनों को जिनके 5 से अधिक चालान कटे हुए है, उनके रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने के लिए पत्राचार किया गया है जिन चालानों की पेनल्टी लाखों रुपए में है जिसमें 2026 में अब तक 15000 वाहन रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के लिए संस्तुति भेजे गई है, वहीं ऐसे वाहन जिनसे हादसे हो रहे हैं, उनके ऊपर पूर्ण तरह से कार्यवाही की जाएगी, उन्होंने बताया कि कमर्शियल वाहनों की कार्यवाही की जिम्मेदारी एआरटीओ की होती है, वहीं दूसरी तरफ यातायात माह के दौरान जनता को जागरूक किया जा रहा है कि वह सही तरह से यात्रा करे ताकि दुर्घटनाओं से बच सके ।  
  ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुटाए गए डेटा का विश्लेषण करने के बाद प्रशासन ने ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित किया है जो बार बार यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, जुर्माना और दूसरी प्रक्रिया इनके ऊपर निष्प्रभावी रही हैं, अब इनके वाहनों के चालान निरस्त किये जाएंगे, कार्यवाही की प्रक्रिया में जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन निरस्त होंगे उनके चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की भी प्रक्रिया शुरू होगी, एक ही व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक वाहन हैं और उनके सभी के चालान लगातार हो रहे हैं तो ऐसे वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2101750
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.