विधानसभा चुनावों को लेकर मथुरा में हो रहा है भाजपा का महामंथन
विधानसभा चुनावों को लेकर मथुरा में हो रहा है भाजपा का महामंथन
-मथुरा के गांव परखम में पांच राज्यों के अनुभवी नेता और रणनीति कार जुटे हैं
मथुरा । जनपद के गांव परखम स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में 16 और 17 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष दो दिवसीय चिंतन बैठक का आयोजन हो रहा है, आज इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री भूपेंद्र चौधरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इस बैठक में पहुंचें, इस बार भाजपा ने उत्तर प्रदेश की चुनावी तैयारियों में दूसरे राज्यों के अनुभवी संगठन नेताओं को भी जिम्मेदारी देने की योजना बनाई है । 
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, झारखंड और महाराष्ट्र के संगठन पदाधिकारियों को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है, ये नेता अपने अनुभव के आधार पर संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों का आकलन प्रस्तुत करेंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मीडिया से बातचीत की, यह बैठक वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि बैठक में सभी वरिष्ठ नेता एकत्रित हो रहे हैं, 2027 का चुनाव हमारे सामने है, उसकी योजना रचना होगी, कैसे जनता के बीच में जाना है, इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी, उन्होंने कहा कि मथुरा तो कृष्ण की भूमि है, इसी आधार को लेकर हम लोग आगे बढ़ेंगे ।
बैठक में पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है, ऐसे में मथुरा में आयोजित यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की नींव इस बैठक के माध्यम से रखी जाएगी, भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि दलित समाज समाजवादी पार्टी के चरित्र को अच्छी तरह जानता है, मीडिया से बातचीत में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश बार-बार वेश बदलकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें अच्छी तरह पहचान चुकी है ।
भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के बड़े नेताओं के शामिल होने के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है, मुख्यमंत्री की सुरक्षा को त्रिस्तरीय रखा गया, सुरक्षा व्यवस्था में करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए गये हैं, अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस और आगरा से अतिरिक्त पुलिस बल मथुरा पहुंचा है, एंटी ड्रोन टीम के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सुरक्षा घेरे में सक्रिय रखा गया है ।















