श्री गिरिराज जी का छप्पन भोग, अन्नकूट महोत्सव का किया आयोजन

श्री गिरिराज जी का छप्पन भोग, अन्नकूट महोत्सव का किया आयोजन
   मथुरा । श्री खंडेलवाल वैश्य समाज कृष्णा नगर के तत्वाधान में खंडेलवाल सेवा सदन में भव्य श्री गिरराज महाराज जी का 56 भोग एवं अनुकूल प्रसादी महोत्सव अत्यंत हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ 7:30 बजे समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अतिथियों द्वारा भगवान श्री गिरिराज महाराज जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोचार  के साथ महा आरती कर किया गया, इस अवसर पर गिरिराज जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया, प्रभु को विधि विधान से 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया ।
   महोत्सव के दौरान आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायको ने छोटी छोटी गईया, छोटे छोटे ग्वाल और श्री गिराज धरण प्रभु तेरी शरण जैसे मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर समाज के बंधु और महिलाएं भाव विभोर होकर झूम उठे, कार्यक्रम में संजू लाल खंडेलवाल गोवर्धन, अनिल झालानी, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल, महामंत्री अजय खंडेलवाल एडवोकेट, पंकज खंडेलवाल, मुकेश खंडेलवाल एडवोकेट, संरक्षक, अमृत खंडेलवाल, कृष्णमुरारी खंडेलवाल, अनुज खंडेलवाल, राधेश्याम एडवोकेट, जगदीश खंडेलवाल, दिनेश झालानी , रूपेंद्र खंडेलवाल, श्याम खंडेलवाल, गोपेश खंडेलवाल, लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल, राजीव खंडेलवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, प्रदीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2103939
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.