भगवा राजनीति का सियासी केंद्र बना गौ ग्राम परखम
भगवा राजनीति का सियासी केंद्र बना गौ ग्राम परखम
फरह (मथुरा) । गौ ग्राम परखम सियासी राजनीति से चहक उठी है, यहां भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकारों का दो दिन के लिए जमावड़ा लगा है, चुनावी चर्चा ही नहीं होगी, कुछ चुनावी दिशाएं भी बैठक में निर्धारित होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, आगामी विधानसभा चुनावों में भगवा ध्वज का परचम कैसे लहरा सकता है ?, इस पर रणनीतिकार चर्चा ही नहीं करेंगे अपितु रणनीति को अमलीजामा भी पहनाएंगे। .jpg)
सोमवार को बैठक में भाजपा के प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और धर्मवीर प्रजापति बैठक का हिस्सा बने, यद्यपि बैठक से पूर्व ज्यादातर राजनेता वार्तालाप करने से बचे, फिर भी कुछ राजनेताओं ने इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 2027 के प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा करना बता ही दिया, यद्यपि मुख्यमंत्री भी बैठक में शरीक हुए हैं, माना जा रहा है कि इस अहम बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा के साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी चुनावों के लिए आवश्यक तैयारियों पर फैसले हो सकते हैं ।















