यमुना एक्सप्रेसवे : एक कंटेनर ने दूसरे कंटेनर को मारी टक्कर
यमुना एक्सप्रेसवे : एक कंटेनर ने दूसरे कंटेनर को मारी टक्कर
-कंटेनर की ब्रेक फेल होने से हुआ सड़क हादसा, चालक व सहायक घायल
मथुरा । जनपद से होकर गुजर रहे यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 75 के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये, हादसा एक कंटेनर की ब्रेक फेल होने से हुआ, सडक हादसा सोमवार को हुआ, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया और घायल चालक तथा कंडक्टर के संबंध में जानकारी जुटाई, इसके बाद क्षतिग्रस्त कंटेनर को सड़क से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया गया ताकि एक्सप्रेसवे पर आवागमन बाधित नही हो ।.jpg)
पुलिस की कार्रवाई के बाद एक्सप्रेस वे पर यातायात व्यवस्था को दोबारा सुचारू करा दिया गया, घटना के संबंध में पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाई, हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रही, जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब एक बजे कंटेनर संख्या यूपी 16 एमटी 3580 नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था, यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 75 के समीप पहुंचते ही अचानक कंटेनर के ब्रेक फेल हो गए, चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन तेज गति के कारण वह संभल नहीं सका और आगे चल रहे दूसरे कंटेनर से पीछे की ओर टकरा गया ।
हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया, दुर्घटना में कंटेनर चालक शंकर दयाल शर्मा पुत्र देवीशरण शर्मा निवासी सनीवीर, गया, भिंड-मुरैना मध्य प्रदेश तथा कंडक्टर छोटू पुत्र गोपाल को चोटें आईं, हादसे की सूचना मिलने पर एक्सप्रेस वे की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रोमियो टीम ने तत्काल बाजना कट मोबाइल पुलिस को जानकारी दी, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्यवाही करते हुए यातायात को सुचारू कराया ।















