कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के नाम पर बनेगी भाजपा की सरकार-केशव प्रसाद

कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के नाम पर बनेगी भाजपा की सरकार-केशव प्रसाद
   मथुरा । पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ अनुसंधान केंद्र परखम में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का दावा किया, उन्होंने कहा कि अभी तो एक ही लक्ष्य है, उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना, समाजवादी पार्टी की फर्जी गुंडागर्दी, अपराध और माफियागिरी से उत्तर प्रदेश को बचाए रखना ।
  उन्होंने कहा कि विकसित भारत की तर्ज पर विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करना है, इस बार के चुनाव में श्री कृष्ण का मुद्दा रहेगा, भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर, जैसे अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बना है, वैसे ही भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर भी मंदिर बनेगा, चाहे न्यायिक प्रक्रिया से हो या फिर आपस की बातचीत से हो, उन्होंने कहा कि चाहे अखिलेश यादव हमारे साथ कार सेवा करने के लिए आना चाहेंगे तो अखिलेश यादव के साथ मिलकर भगवान कृष्ण का मंदिर बनाएंगे ।
   दलित सम्मेलन को लेकर केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि दलित सम्मेलन में दलितों को उनके चाचा प्रो0 रामगोपाल यादव ने मूर्ख कहा है, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता, ये दलितों का अपमान है, बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर का अपमान है, समाजवादी पार्टी ना पिछड़ों की समर्थक है, ना दलितों की, ना गरीबों और महिलाओं की समर्थक है, ये केवल परिवार और गुंडों, अपराधियों की समर्थक है, लैपटॉप के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लैपटॉप की बात ना करें, वो कट्टे और बम की बात करें, गुंडे और अपराधी, माफिया, दंगाई की बात करें, उनका शासन 2012 से 2017 तक यूपी की जनता ने देखा है, ना गुंडाराज चाहिए, ना भ्रष्टाचार चाहिए, ना अत्याचार चाहिए, ना दंगा चाहिए, यहाँ विकास चाहिए, यहाँ गरीब कल्याण चाहिए, यहाँ सबका विकास चाहिए । 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2103942
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.