"द काऊ रिसर्च मॉलिक्यूलर एस्पेक्ट्स" पुस्तक का हुआ विमोचन
"द काऊ रिसर्च मॉलिक्यूलर एस्पेक्ट्स" पुस्तक का हुआ विमोचन
फरह । समारोह में मंचासीन अतिथियों द्वारा पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम से जुड़ी प्रो0 के0एम0एल0 पाठक की पुस्तक, पाठ्यक्रम वितरण का विमोचन किया गया, साथ ही दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा प्रकाशित तथा यूपीईएस देहरादून के प्रोफेसर डॉ0 ध्रुव कुमार विश्व के शीर्ष दो प्रतिय कैंसर वैज्ञानिकों में शामिल एवं शोधार्थी मेघना पाट्याल द्वारा लिखित पुस्तक द काऊ रिसर्च मॉलिक्यूलर एस्पेक्ट्स का भी विमोचन हुआ ।.jpg)
इस अवसर पर दुवासु के कुलपति डॉ0 अभिजीत मित्रा ने एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा की मान्यता के संबंध में जानकारी दी और भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ0 उमेश चंद्र शर्मा ने दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान संस्थान के केंद्र में पाठ्यक्रम संचालन तथा पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेदिक शिक्षा से जुड़े सहयोग का उल्लेख किया, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर डॉ0 स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज, परमाध्यक्ष अखिल भारतीय स्वामी रामतीर्थ मिशन, देहरादून, डॉ. स्वामी शिवचन्द्र दास जी महाराज, स्वामी विनोद बाबा महाराज, गायत्री परिवार के डॉ0 चिन्मय पंड्या भाई, चंद्रोदय मंदिर वृन्दावन के अनंतवीर महाराज, केंद्रीय मत्स्य पालन एवं पशुपालन राज्य मंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल सदस्य सुरेश सोनी ने समारोह में सहभागिता की ।
गौ सेवा गतिविधि के अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल मार्गदर्शक शंकर लाल, अखिल भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री डॉ0 दिनेश कुलकर्णी, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री प्रवीण रामदास, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, योगेन्द्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री व धर्मपाल जी पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ0 उमेश चंद्र शर्मा, दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता मंच पर विराजमान रहे ।















