हत्या के प्रयास के आरोप में वांछित किया गिरफ्तार
हत्या के प्रयास के आरोप में वांछित किया गिरफ्तार
मथुरा । अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मांट पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन पुत्र चन्द्रपाल, निवासी गांव नगला काशी, कसेरा कलां, थाना मांट, जनपद मथुरा के रूप में हुई है, आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है ।.jpg)
पुलिस के अनुसार बुधवार को रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर पुलिस टीम ने थाना राया क्षेत्र में राया फाटक के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी थाना मांट में दर्ज मुकदमा संख्या 270/26 में वांछित चल रहा था, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) और 118(1) के तहत मुकदमा दर्ज है, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की, इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और कांस्टेबल ओमवीर सैनी शामिल रहे ।















