आईटीआई छात्रों ने जाने अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के गुण

आईटीआई छात्रों ने जाने अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के गुण
  मथुरा । टोल प्लाजा स्थित द्रोपदी देवी प्राइवेट आईटीआई  में नेशनल डिजास्टर एंड फायर सेफ्टी फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया, इस शिविर का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कार्यस्थलों और दैनिक जीवन में होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं से निपटने के लिए व्यावहारिक रूप से सक्षम बनाना था ।
   प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव ने किया, उनके साथ जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, जिला फायर सेफ्टी एवं आपदा प्रबंधन प्रमुख ताहिर खान तथा आगरा जनपद के कार्यकारी सदस्य देवेन्द्र की टीम ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया, प्रशिक्षण टीम ने आग लगने के प्रमुख कारणों, विभिन्न श्रेणियों की आग और उन्हें बुझाने की आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, व्यावहारिक सत्र के दौरान छात्रों को अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) चलाने की पासव विधि तथा घरेलू व औद्योगिक गैस सिलेंडर में लगी आग पर सुरक्षित तरीके से काबू पाने का लाइव डेमो करके दिखाया गया ।
   साथ ही प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़, करंट लगने और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) व प्राथमिक उपचार के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए, छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ मॉक ड्रिल में भाग लेकर स्वयं उपकरणों का संचालन कर अभ्यास किया, संस्थान प्रबंधन ने फाउंडेशन की पूरी टीम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के लिए सुरक्षा मानकों की जानकारी बेहद आवश्यक है, अंत में सभी विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2119799
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.