दिव्यांग बच्चों को वितरित किए सहायक उपकरण
दिव्यांग बच्चों को वितरित किए सहायक उपकरण
-ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड उपकरण पाकर खिले बच्चों के चेहरे
राया (मथुरा)। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशों के क्रम में दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड राया स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया, समग्र शिक्षा के अंतर्गत समेकित शिक्षा के तत्वावधान में एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में जनपद के सभी विकासखंडों से पूर्व में चिह्नित 262 दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए ।.jpg)
शिविर का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में खंड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार सिंह द्वारा किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राया चंचल चौधरी के प्रतिनिधि डॉ0 रन सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रवीण झा एवं आरएसएम ब्लॉक अध्यक्ष राया हरीश चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
शिविर में बच्चों को 2 ट्राई साइकिल, 37 व्हीलचेयर, 2 सीपी चेयर, 2 एल्बो क्रच, 19 रोलेटर, 5 ब्रेल किट, 138 टीएलएम किट, 4 सुगम्य केन, 54 हियरिंग एड, 1 विजुअल इंपेयर्ड किट एवं 52 कैलिपर्स वितरित किए गए, सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी, इस दौरान एलिम्को कानपुर की विशेषज्ञ टीम ने दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों को वितरित किए गए उपकरणों के सही उपयोग और उनकी उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी ।
शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा एवं दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान करना रहा, कार्यक्रम में जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) प्रगति मिश्रा, एलिम्को कानपुर के पुनर्वास विशेषज्ञ आदित्य सूर्यवंशी, शीतल चतुर्वेदी, ऑडियोलॉजिस्ट विकास कुमार, स्पेशल एजुकेटर अजय यादव, योगेश कुमार, पंकज कुमार, आशा यादव, अमन राज, रेखा एवं देवेंद्र गोयल सहित अन्य लोगों ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया ।















