डीएम ने ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

डीएम ने ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
   मथुरा । जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया, निरीक्षण में समाजवादी पार्टी से तुलसी राम धनगर तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस से अशोक कुमार उपस्थित रहे, जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
  उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से संपूर्ण क्षेत्र का अवलोकन किया और वेयर हाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे, सतर्कता बनाए रखे तथा निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें, जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, निरीक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2119801
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.