रालोद के लिए कार्यकर्ताओं को संजोकर रखना बड़ी चुनौती
रालोद के लिए कार्यकर्ताओं को संजोकर रखना बड़ी चुनौती
-बूथ स्तर तक मजबूत होने के बावजूद पार्टी में कार्यकर्ताओं के लिए ज्यादा कुछ
मथुरा । विधानसभा चुनाव से पहले रालोद के कार्यकर्ता असमंजस में हैं, यह असमंजस कई स्तरों पर माना जा रहा है, राष्ट्रीय लोकदल का मथुरा में मजबूत जनाधार है, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भारी भरकम भीड़ मौजूद हैं, पार्टी के पास कर्मठ कार्यकर्ताओं की भी कमी नहीं है, पार्टी में ऐसे कार्यकर्ताओं की भरमार है, उनकी कई पीढ़ियों ने राष्ट्रीय लोकदल दल के साथ काम किया है, रालोद की ओर से जारी की गई जिला कार्यकारिणी में भी पूर्व और वर्तमान ग्राम प्रधानों की संख्या इतनी है कि जितनी भाजपा में भी नहीं है ।.jpg)
रालोद का विगत पंचायत चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन रहा था, कार्यकर्ताओं की इस भीड के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है, रालोद वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा है, वर्तमान में भाजपा के खाते में मथुरा की पांचों विधानसभा सीट हैं, जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर सांसद, मेयर, चेयरमैन तक भाजपा के खाते हैं। चुने जाने के समय जो भाजपा के नहीं थे बाद में वह भी भाजपाई हो गये, ऐसे में गठबंधन के बाद रालोद के कार्यकर्ता और नेता भाजपा नेताओं के संपर्क में आये और रालोद को अपने तमाम नेताओं को भाजपा में जाने से रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी पडी, यदुवरी सिंह सिसोदिया का प्रकरण भी इसमें शामिल है, रालोद की छवि किसान और गांवों की पार्टी के रूप में रही है, एनडीए का हिस्सा बनने के बाद रालोद के नेताओं और कार्यकर्ताओं के पास काम ही नहीं रहा, ऐसे में उनकी सक्रियता पर भी सवाल उठते रहे हैं, रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं को अभी तक यह नहीं पता है कि गठबंधन में पार्टी के हिस्से में कितनी और कौन सी सीट आएंगी।
हालांकि रालोद कार्यकर्ता यह मानकर चल रहे हैं कि अधिकतम दो और न्यूनतम एक सीट पार्टी के खाते में आ सकती है, अब सवाल यह है कि जो सीट पार्टी के खाते में आएगी उस पर किसी स्थानीय कार्यकर्ताओ को टिकट दिया जाएगा या बाहर से लाकर कोई कोई प्रत्याशी लडाया जाएगा, बाकी सीटों पर उन्हें गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी के लिए ही काम करना है, ऐसे में इस भारी भरकम कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड को सम्हाल कर रखना और तितर बितर होने से बचाना कि बडी चुनौती से कम नहीं है, रालोद की जारी की गई कार्यकारिणी में बडे नेताओं को जगह नहीं दी गई है, चर्चित नामों और चेहरों को भी जगह नहीं दी गई है, इसके बाद भी बडी संख्या में कार्यकर्ता खुद को नजर अंदाज किये जाने की बात कर रहे हैं, ऐसे में रालोद के सामने अपने कार्यकर्ताओं को संजोकर रखना भी बडी चुनौती होगा ।















