बीएसए रतनकीर्ति की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जांच समिति गठित
बीएसए रतनकीर्ति की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जांच समिति गठित
-बीएसए रतन कीर्ति पर उठ रहे सवाल, सीडीओ ने रखी प्रशासन की स्पष्ट स्थिति
मथुरा । जिले में शिक्षकों के तबादलों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता ने प्रशासन का पक्ष स्पष्ट करते हुए बताया कि शिक्षकों के तबादले न्यायालय के आदेश के अनुपालन में किए गए हैं, उन्होंने साफ किया कि बीएसए रतन कीर्ति को न्यायालय का आदेश प्राप्त हुआ था जिसके क्रम में तबादला प्रक्रिया पूरी की गई, वहीं इस प्रकरण को लेकर प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए प्रशासन की ओर से एक कमेटी का गठन भी किया गया है ।
दरअसल जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के तबादलों को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाओं का दौर जारी है, तबादला प्रक्रिया को लेकर कुछ लोगों की ओर से सवाल उठाए गए और विभिन्न माध्यमों से प्रशासन को शिकायत भी प्राप्त हुईं, शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता ने बताया कि बीएसए रतन कीर्ति को न्यायालय का आदेश प्राप्त हुआ था, इसी आदेश के क्रम में शिक्षकों के तबादले किए गए हैं ।.jpg)
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तबादला प्रकरण को लेकर कई शिकायतें सामने आई हैं जिनकी निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित की गई है, सीडीओ के इस बयान के बाद तबादला प्रकरण में न्यायालय के आदेश की भूमिका स्पष्ट हुई है, हालांकि शिकायतों के मद्देनजर गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तबादला प्रक्रिया में निर्धारित नियमों और न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया है या नहीं, फिलहाल प्रशासन की ओर से जांच कमेटी गठित किए जाने के बाद अब सभी की निगाहें उसकी रिपोर्ट पर टिकी हैं, जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति और शिकायतों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी ।















