जिलाधिकारी ने किया डायट के प्रशिक्षुओ को वोट बढ़ाने को प्रेरित

जिलाधिकारी ने किया डायट के प्रशिक्षुओ को वोट बढ़ाने को प्रेरित
  मथुरा । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षु 2024, 2025 एवं 2026 के डीएलएड प्रशिक्षुओं को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान हेतु फार्म 6 भरने के लिए विशेष अभियान चलाया जिसमें जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, स्वीप जनपद ऑर्डिनेटर सलोनी गौतम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ प्रवक्ता संजय डबराल, डायट स्वीप प्रभारी हिमांशु रावत प्रोफेसर दीनदयाल, प्रवक्ता मनीष दयाल, अध्यापक गुरु प्यारी सत्संगी एवं गोवर्धन  के सह स्वीप प्रभारी अंकित अग्रवाल उपस्थित रहे। 
  कार्यक्रम में संस्थान के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक गायन एवं नृत्य करके अधिक से अधिक युवाओं को अपना वोट बढ़ाने की अपील की जिसमें अधिक से अधिक फार्म 6 भरकर अपना योगदान विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 हेतु अपना वोट बढ़ाने के लिए किया जाए, डीएलएड प्रशिक्षुओं ने मतदाता जागरूक के संबंध में रंगोली बनाई, जो कार्यक्रम का वह मुख्य आकर्षण रही, मिलन यादव, नम्रता मोना राठौर कमलेश कपिल, अमन , ललित प्रशिक्षुओं ने बैनर के माध्यम से समाज को अधिक से अधिक वोट करने और अपने 18 वर्ष से बड़े बच्चों का प्रथम बार मतदान हेतु नामांकन करने हेतु फॉर्म 6 भरवाने की अपील की, जगत सिंह, स्मृति शर्मा, तनुप्रिया और उमा वर्षा सैनी प्रशिक्षुओं द्वार द्वारा मतदान हेतु एवं मतदान में अपना सहयोग हेतु वोट बढ़ाने के लिए चार्ट और पोस्ट का निर्माण किया ।
   जिलाधिकारी द्वारा संस्थान में प्रवेश के समय छवि शर्मा,एकता ज्योति,कल्पना संकल्प के साथ बुलंद आवाज में अधिक से अधिक वोट बढ़ाने के लिए संकल्प लिया और अपने वोट का अधिकार के बारे में जग जीवन को बताया, उन्होंने सरस्वती पर माल्यार्पण व दीप्रज्वलन के बाद सभी प्रशियों को अधिक से अधिक नामावली में अपना नाम बढ़ाने हेतु फॉर्म 06 ऑनलाइन भरने के लिए अपील कि प्रत्येक प्रशिक्षु तीन ऐसे व्यक्तियों का भी फॉर्म 6 भरवाए और तीन 9 का व्यक्ति जोड़े इस चैन को जब तक आगे बढ़ानी है, जब तक कोई भी व्यक्ति मतदान के नामांकन में अपनी सूची में नाम बढ़ने से रहना जाए हमारा सबसे पहला कर्तव्य है कि हम अपने एक वोट की ताकत दिखाएं ।
   डीएम ने सभी से आग्रह किया कि जिनके नाम मतदाता सूची में नाम नहीं है वह तत्काल ऑनलाइन या पोर्टल के माध्यम से या इसव के माध्यम से अपना फार्म आज ही भरे जो व्यक्ति का अगर एक से अधिक जगह वोट है तो वे अपना फार्म 7 भरकर अपना नाम एक अन्य जगह से कटवा सकते हैं।फॉर्म 08 से संशोधन करवा सकते हैं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम ने प्रशिक्षुओं को मतदाता पंजीकरण, नाम जुड़वाने, संशोधन तथा निर्वाचन आयोग की ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी, उन्होंने पात्र युवाओं को फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया भी समझाई। संस्थान से संजय डबराल, वरिष्ठ प्रवक्ता हिमांशु रावत डायट स्वीप प्रभारी, संतोष कुमार सिंह, प्रवक्ता शिखा शर्मा, प्रवक्ता नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2119807
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.