अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर लिया संकल्प

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर लिया संकल्प
   मथुरा । भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ देशभर में चल रही इस मुहिम की गूंज मथुरा में भी सुनाई दी, बाल, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नागरिक समाज संगठन (सदरग संस्था) ने जिले में (50) जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए ।
  बाल विवाह से बचाई गई लड़कियों, बाल विवाह रुकवाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर बदलाव की वाहक बनी महिला नेतृत्वकर्ताओं की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर बाल विवाह के खिलाफ एकजुटता दिखाई और इस अपराध को समाप्त करने का संकल्प लिया, इसमें धर्म गुरुओं ने भी हिस्सा लिया, कार्यक्रम में अपना बाल विवाह रुकवाने वाली बहादुर बेटियों को सम्मानित भी किया गया ।
  कार्यक्रम में प्रमुख लोगों लेवर डिपार्टमेंट से राजकुमार सर, डीपीओ ऑफिस से शिवम बघेल, वन डिपार्मेंट सेंटर से नीतू सिंह, चाल्ड हेल्प लाइन से संजू से आशीष भदौरिया ने हिस्सा लिया, बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करने वाले नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है, इस दौरान निकाले गए कैंडल मार्च में बाल विवाह से प्रभावित महिलाओं, बच्चों, पुरुषों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया ।
  अभियान की खास बात यह रही कि इसमें केवल आम नागरिक ही नहीं, बल्कि विवाह समारोहों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी हितधारक भी शामिल हुए, पुरोहितों, मौलवियों, हलवाइयों, रसोइयों, सजावट का काम करने वालों, बैंड-बाजा संचालकों, टेंट वालों और शादी के कार्ड छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस मालिकों ने न केवल कार्यक्रम में हिस्सा लिया बल्कि शपथ भी ली कि वे किसी भी बाल विवाह में भागीदार नहीं बनेंगे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2119800
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.