एसएसपी ने किया पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

एसएसपी ने किया पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
  मथुरा । जनपद में नवागत पुलिस उपाधीक्षकों के आगमन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस विभाग में कार्य क्षेत्रों का पुनर्वितरण किया हैज़ तत्काल प्रभाव से पांच पुलिस उपाधीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जारी आदेश के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक देवेश सिंह को क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी बनाया गया है, उनके कार्यक्षेत्र में रिफाइनरी फरह और हाईवे थाने शामिल रहेंगे।
    पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु माथुर को क्षेत्राधिकारी गोवर्धन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनके अधीन गोवर्धन बरसाना और मगोर्रा थाना रहेंगे। पुलिस उपाधीक्षक चमन सिंह चावड़ा को क्षेत्राधिकारी छाता बनाया गया है, उनके कार्यक्षेत्र में छाता कोसीकलां और शेरगढ़ थाने शामिल किए गए हैं, वहीं क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी रहे प्रवीण कुमार तिवारी को क्षेत्राधिकारी वृंदावन बनाया गया है, उनके अधीन वृंदावन थाना पर्यटन थाना और साइबर थाना रहेंगे। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी वृंदावन रहे संदीप कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है, पुलिस विभाग में किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2119802
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.